VSK TN
दिनांक : ८/४/२०११
प्रेस विज्ञप्ति
भ्रष्टाचार के विरुद्ध अण्णासाहेब हजारे द्वारा गत तीन दिनों से चले आ रहे आमरण अनशन का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्ण समर्थन करता है।
इसी संदर्भ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह मा० सुरेश (भय्या) जोशी द्वारा लिखित एक पत्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रमुख अधिकारियों ने आज जन्तर मन्तर नई दिल्ली अनशन स्थल पर जा कर अण्णासाहेब हजारे को दिया। प्रमुख अधिकारियों में श्री मधुभाई कुलकर्णी, श्री बजरंग लाल जी, श्री राम माधव जी (सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ) डा० श्याम सुन्दर जी, श्री ओम प्रकाश जी एवं श्री अनिल कान्त जी उपस्थित रहे।






3 thoughts on “RSS Fully Supports Anna Hazare – Press Release”